रायपुर। प्रश्नकाल में भाजपा विधायकों ने गोठान में गोबर को लेकर मंत्री को घेरा। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में गोबर खरीदी बिहार के चारा घोटाले से बड़ा घोटाला है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि गोठान की गलत जानकारी दी गई है।
मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 10,336 गौठान स्वीकृत हैं, इसमें 10,240 गौठान बन गए हैं, 84 गौठान नहीं बने हैं। दो जनवरी 2019 से 30 जून 2023 तक कुल 1,23,19,845.64 क्विंटल गोबर सरकार ने खरीदा है, जिसकी राशि 24,639.69 लाख भुगतान किया गया। 291 करोड़ से ज़्यादा का गोबर बेचा गया है। इसमें नु$कसान नहीं बल्कि फायदा हुआ है।
सौरभ सिंह ने कहा कि करीब 246 करोड़ रुपए का गोबर खरीदा गया है और सरकार की ओर से 17 करोड़ रुपए का गोबर बेचा गया है, फिर 229 करोड़ रुपए का गोबर कहां गया? शिवरतन शर्मा ने कहा कि गोठान के नाम पर पूरे छत्तीसगढ़ में घोटाला हो रहा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कृषि मंत्री बदल गए, लेकिन गोठान दिखाने हमको नहीं ले गए। यह घोटाला लालू के चारा घोटाले से बड़ा है। नारायण चंदेल ने कहा कि किस कोल्ड स्टोरेज में गोबर रखा गया है, ये बता दीजिए।





























Views Today : 23
Views Last 7 days : 155
Views Last 30 days : 656
Views This Year : 9355
Total views : 109828
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151