गर्मी में सेहत से जुड़ी समस्याएं भी शुरु होजाती है। ऐसे मे पाचनतंत्र से जुड़ी समस्याएं सबसे ज़्यादा होती है। दरअसल, गर्मियों में हमारी पाचनशक्ति काफी कमज़ोर होजाती है, जिससे कुछ भी तला-भुना या मसालेदार खाना पचना काफी मुश्किल होजाता है। इसके कारण हमें एसिडिटी, पेट दर्द, उल्टी आना, पेट में भारीपन महसूस होना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए गर्मियों में हल्के भोजन का सेवन करना ज़्यादा फायदेमंद माना जाता है, खासकर रात के दौरान भारी खाना खाने से ज़्यादा समस्या हो सकती है। गर्मियों में खाने के साथ रायते का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह खाने को पचाने के साथ शरीर को ठंडक देने में भी मदद करता है।
मिक्स्ड वेजिटेबल रायता
सामग्री: दही 3 कप, एक खीरा, एक टमाटर, एक प्याज, दो चम्मच धनिया, एक चुकंदर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच पुदीने का पाउडर, आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच चाट मसाला।
हैल्दी रायता बनाने की विधि
एक बाउल में 3 कप दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें टमाटर, प्याज, धनिया, चुकंदर, खीरा बारीक काटकर डालें। आखिर में सभी मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें। अगर रायदा बहुत ज़्यादा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें आधा कप पानी मिलाएं। रायता तैयार करने से बाद 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें और ठंडे-ठंडे रायते का आनंद लें।
मिक्स्ड वेजिटेबल रायते में मौसम की सभी सब्जियों को इस्तेमाल किया जाता है। यह वेट लॉस के लिए एक बेहतरीन डिश है। इसमें भरपूर सब्जियों डाली जाती हैं, जिससे इसे खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।




























Views Today : 54
Views Last 7 days : 130
Views Last 30 days : 825
Views This Year : 8309
Total views : 108782
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243