नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा शुक्रवार देर रात जारी किए गए भारत-फ्रांस संयुक्त दस्तावेज में स्कार्पीन पनडुब्बियों की खरीद के लिए समझौते का जिक्र था, लेकिन अपडेटेड दस्तावेज में इसका जिक्र नहीं है।
क्षितिज 2047: भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ, भारत-फ्रांस संबंध एक सदी की ओर शीर्षक वाले दस्तावेज में कहा गया है कि दोनों पक्ष पी-75 कार्यक्रम के तहत तीन अतिरिक्त पनडुब्बियों के निर्माण के लिए भारत के मझगांव डाकयार्ड लिमिटेड और फ्रांस के नौसेना समूह के बीच हुए समझौते का स्वागत करते हैं। हालांकि विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर अब उपलब्ध संस्करण में यह हिस्सा नहीं है।
परीक्षण के बाद राफेल का चयन
दासौ एविएशन ने बताया कि भारत सरकार ने अपनी नौसेना के लिए राफेल विमानों के नौसैन्य संस्करण का चयन किया है। राफेल की निर्माता कंपनी और फ्रांस में विमान निर्माण क्षेत्र की अग्रणी दासौ ने बताया कि भारत में सफल परीक्षण के बाद इस विमान का चयन किया गया है। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को फ्रांस से 26 राफेल (नौसैनिक) विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी।





























Views Today : 21
Views Last 7 days : 153
Views Last 30 days : 654
Views This Year : 9353
Total views : 109826
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151