सांकरा नगरी, धमतरी (छग)। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मानस मंच, सांकरा नगरी, जि़ला-धमतरी (छत्तीसगढ़) में दिनांक 26-27 मार्च 2022 को 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ सम्पन्न किया गया।
इस दिव्य अनुष्ठान की समापन बेला पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन सिद्धाश्रमरत्न संध्या शुक्ला जी ने ओजपूर्ण शब्दों में कहा कि ”आज समाज मे पाश्चात्य संस्कृति का बहिष्कार करके सनातन धर्म की परंपरा को अपनाना होगा। वर्तमान समय मे जिस प्रकार का माहौल है, उसमें धर्म के मार्ग पर चलकर ही भटके हुए समाज को सही रास्ता दिखाया जा सकता है। आज की जो स्थितियाँ हैं उनके लिए वर्तमान की राजनीतिक पार्टियां जि़म्मेदार हंै। भाजपा और कांग्रेस आज हरसम्भव तरीके से समाज का शोषण कर रही हंै। कांग्रेस के प्रति आपकी अंतरात्मा क्या कहती है पता नहीं? लेकिन मेरी अंतरात्मा कांग्रेस को कभी मा$फ नही करेगी, क्योंकि आज इस पार्टी के कारण ही देश के लोग अभाव में जीवन जी रहे हैं और अगर कांग्रेस ने सही तरीके से काम किया होता, तो आज छोटे-छोटे गांव में भी एम्स जैसे अस्पताल होते, लेकिन आज समाज शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भटक रहा है।
हमें जो यह स्वतंत्रता मिली हुई है, उसके लिए हमारे देश के अनेक वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, लेकिन क्या हम सभी अपने दायित्त्वों को निभा रहे हंै। अगर इसपर वास्तव में चिंतन-मनन किया जाए, तो न में उत्तर मिलेगा। यदि किसी देश को नष्ट करना है, तो वहाँ की संस्कृति को नष्ट कर दो, तो उस देश का अस्तित्व एक न एक दिन समाप्त हो जायेगा और यही हमारे धर्म को लेकर के किया गया। हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की जगह अकबर, बीरबल का पाठ, आतताइयों का पाठ पढ़ाया गया और जिसे पढ़कर पूरी युवा पीढ़ी भ्रमित हो गई। विचार करने की आवश्यकता है कि वास्तव में जिन लोगों ने हमारे देश को लूटकर बर्बाद कर दिया, तो क्या हम उन्ही के बारे में पढ़ते रहें?
शक्तिस्वरूपा बहन ने राज्य सरकारों की शराब नीति पर भी छतीसगढ़ सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ”पूरे प्रदेश में शराबमाफयाओ का बोलबाला है। सत्तासीन राजनेता चाहते हैं कि आप नशे में डूबे रहें, जिससे विकास और तमाम सुविधाओं के लिए आवाज़ न उठा सकें और अगर आप नशामुक्त हो गए, तो आप सरकार की $गलत नीतियों का विरोध करने लग जाएंगे, जिससे सरकारों का दोहरा चरित्र नही चल पाएगा। यही कारण है कि सत्तापक्ष के लोग शराबबंदी नहीं करना चाहते।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धाश्रमरत्न सौरभ द्विवेदी जी ने कहा कि ”सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने भटके हुए लोगों को सही रास्ता दिखाने के लिए,नशे में डूबे लोगों को उबारने के लिए, मानवता के हित के लिए संगठन का गठन किया है और उसी दिशा में संगठन निरंतर कार्य कर रही है। आपके छतीसगढ़ से रोजाना सैकड़ों लोग आश्रम पहुँचते है और जब उनसे पूछा जाता है कि किसलिए आये हो, तो वह कहते हंै कि हम नशा छोडऩे आए हंै। यह परम पूज्य गुरुवरश्री की ही ऊर्जा है, जो उन्हें वहाँ तक ले जाती है। जब लोग सिद्धाश्रम से जाते हंै और उनसे पूछा जाता है कि यहाँ का पता किसने दिया, तो वे कहते हैं कि हमारे गाँव का सबसे बड़ा शराबी व्यक्ति, जो पिछले चालीस सालों से शराब पीता था और उसने आश्रम आकर अपना नशा त्याग दिया, उसी ने हमे यहाँ का पता बताया है। यही परिवर्तन की लहर है। बस हम सभी को एकजुट होकर सतत योगदान देने की आवश्यकता है।
श्री द्विवेदी जी ने आगे कहा कि ”पाँच सौ रुपये और क्षणिक लाभ के लिए अपने वोट को मत बेचिए। आप अपना वोट नहीं, बल्कि अपना भविष्य बेचते हैं।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् संतोष पटेल जी ने उपस्थित भक्तों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के केन्द्रीय उप संगठनमंत्री कृष्णमणि मिश्रा जी ने किया।





























Views Today :
Views Last 7 days : 250
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7065
Total views : 107538
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31