बिलासपुर। बिलासपुर में मार्निंग वॉक पर निकली महिला फूल तोड़ रही थी, तभी एक बदमाश युवक पहुंच गया और डंडे से उनकी पिटाई करते हुए सोने की चेन लूट लिया। इस दौरान महिला के शोर मचाने पर युवक चौक की तरफ भाग गया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने साधारण मारपीट का केस दजऱ् किया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
जोरापारा में रहने वाली मनियारा दुबे, उम्र 70 वर्ष, गृहणी है। उनका बेटा सुरेंद्र दुबे नूतन चौक में डेयरी की दुकान चलाता है। बुजुर्ग महिला रोज सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाती हैं और रास्ते में फूल तोड़ते हुए घर आ जाती है। रोज की तरह वह गुरुवार की सुबह करीब 3:30 बजे वॉक करने निकली थीं। वह चौक के पास पहुंचकर फूल तोड़ रही थी कि तभी उनके पास एक युवक आया और फूल तोडऩे से मना करते हुए गाली देने लगा।
इस दौरान युवक ने डंडे से महिला की पिटाई शुरू कर दी और उनके गले से सोने की माला लूट लिया। युवक की हरकतों को देखकर महिला शोर मचाने लगी, तब तक आरोपी युवक चौक की तरफ भाग गया। महिला ने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर सुरेंद्र भी चौक की तरफ दौड़ा, लेकिन, तब तक युवक भाग गया था।
पुलिस ने दर्ज किया मारपीट का केस
मारपीट से महिला के हाथ, पैर और कमर में चोटें आई है। परिजन पहले उन्हें प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद घटना की जानकारी सरकंडा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।





























Views Today : 21
Views Last 7 days : 153
Views Last 30 days : 654
Views This Year : 9353
Total views : 109826
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151