रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राजधानी रायपुर जा रहे कार्यकर्ताओं से भरी एक बस शुक्रवार, दिनांक 07 जुलाई 2023 की सुबह बिलासपुर में हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अम्बिकापुर से भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर रायपुर जा रही बस बिलासपुर के बेलतरा थाना क्षेत्र में सडक़ पर खड़े एक हाइवा से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।
जनसभा को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी आज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वो राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के 33 किमी लंबे रायपुर-कोडेबोड़ खंड के चार लेन, एनएच 130 के 53 किमी लंबे फोर लेन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए एक बस में सवार होकर 40 भाजपा कार्यकर्ता आ रहे थे। जो दुर्घटना का शिकार हो गई।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139