आजकल की व्यस्त तथा तनावभरी जिन्दगी में मनुष्य अपने हृदय की ही सुरक्षा नहीं कर पा रहा है, जब कि हृदय ही मानवशरीर का प्रमुख अंग है, जिसके काम न करने पर मृत्यु तुरन्त सम्भव है। ऐसा सब कुछ समझने के बाद ज़रूरी है कि हम हृदय को स्वस्थ रखने की पूरी कोशिश करें। प्रतिदिन उपयोग में आने वाली सब्जियां व फल ऐसी हंै, जिन्हें उपयोग करके हम अपने हृदय को स्वस्थ एवं सुरक्षित रख सकते हैं।
1. धनिया- धनिया की पत्ती को प्रतिदिन सेवन करना चाहिए, इससे हृदय को बल मिलता है। जब कभी दिल की धडक़न अधिक महसूस हो, उन परिस्थितियों में सूखा धनिया और मिश्री समान भाग मिलाकर प्रतिदिन एक चम्मच चूर्ण को ठण्डे पानी से खाली पेट सुबह लेने से आराम मिलता है। आधा घण्टे बाद नाश्ता ले सकते हैं।
2. करेला- ब्लड प्रेशर ज्यादा रहने पर 30 ग्राम करेले का रस, प्रतिदिन सुबह 10 दिन तक लेने से ब्लड प्रेशर सामान्य होजाता है। यह रस लगातार न लें। कुछ दिन पीना बन्द कर दें, इसके बाद पुन: 10 दिन लें।
3. तुलसी- सर्दियों के मौसम में तुलसी के पत्ते 10 नग प्रतिदिन सुबह खाने से दिल पुष्ट एवं स्वस्थ रहता है।
5. अदरक- हृदय की धडक़न कम होने पर अदरक का काढ़ा बनाकर, उसमें नमक डालकर आधा कप की मा़त्रा में कुछ दिन पीने से धडक़न सामान्य होने लगती है।
5. शहद- शहद का सेवन दिल के लिए टॉनिक का कार्य करता है। प्रतिदिन शहद का सेवन हृदय को स्वस्थ एवं शक्तिशाली बनाता है तथा हृदय व पूरे शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है।
6. नीबू- नीबू का प्रतिदिन सेवन हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत को दूर करता है।
7. अनानास- इसका रस पीने से हृदय स्वस्थ रहता है। हृदय से सम्बन्धित अनेक रोग दूर होते हैं तथा लीवर को भी लाभ देता है।
8. गुड़- हृदय की दुर्बलता दूर करने में गुड़ बहुत सहायक है तथा शरीर को भी शक्ति देता है।
9. लहसुन- लहसुन का सेवन दिल के लिए लाभदायक है। इससे हृदय को बल मिलता है।
10. आंवला- सूखा आंवला और कुज्जा मिश्री को सम भाग पीसकर प्रतिदिन सुबह खाली पेट एक चम्मच पाउडर लेने से हृदय के अनेक रोग दूर होते हैं।
11. अजवायन- अजवायन का सेवन करने से हृदय के दर्द में आराम मिलता है।
12. केला- केला और शहद का सेवन हृदय व पूरे शरीर को शक्ति देता है तथा हृदय शूल को भी दूर करता है।
13. अंगूर- अंगूर खाने से हृदय को ताकत मिलती है। हृदय में दर्द होने पर अंगूर का रस लाभदायक है।
14. पिश्ता- प्रतिदिन कुछ पिश्तों का सेवन का हाई ब्लड प्रेशर सामान्य करने में सहयोगी है।
15. गाजर- गाजर का रस प्रतिदिन सुबह शाम को आधा-आधा गिलास पीने से हृदय की धडक़न सामान्य होती है तथा हृदय को शक्ति मिलती है।
बृजपाल सिंह चौहान
आयुर्वेदरत्न, वैद्यविशारद
पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम





























Views Today :
Views Last 7 days : 250
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7065
Total views : 107538
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31