ललितपुर। दिनांक 04 जून को कचहरी परिसर, हनुमान मंन्दिर, ललितपुर मे पाँच घंटे के श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ का आयोजन किया गया। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित इस दिव्य अनुष्ठान के प्रारम्भ में भक्तों ने ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे लगाए, इसके बाद पाँच घण्टे तक ‘माँÓ के गुणगान में लीन रहे। तत्पश्चात् सभी ने दिव्य आरती का लाभ प्राप्त किया।
समापन बेला पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की शाखा- झांसी के जि़लाअध्यक्ष राकेश पटेल जी ने कहा कि हम सभी लोगों को नशामुक्त-मांसाहारमुक्त एवं चरित्रवान् जीवन जीते हुए धर्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा और मानवता कि सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना है।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् सभी भक्तों ने शक्तिजल और प्रसाद प्राप्त किया।




























Views Today : 5
Views Last 7 days : 137
Views Last 30 days : 638
Views This Year : 9337
Total views : 109810
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41