भोपाल। हर माह की तरह इस माह भी प्रथम रविवार को महर्षि गौतम भवन, तुलसी नगर, भोपाल में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे बहन किरण जी और नरेंद्र भैया ने लगवाए।
समापन अवसर पर बहन सपना जी ने उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान्, चेतनावान्, पुरुषार्थी और परोकारमय जीवन में अद्भुत आनन्द समाया हुआ है। भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़ला अध्यक्ष ब्रजेश वैष्णव जी ने कहा कि हमें परम पूज्य गुरुवरश्री के द्वारा प्रदत्त तीनो धाराओं में समान रूप से कार्य करते रहना है।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् परसराम पटेल जी ने आए हुए भक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में बहुत बड़ी शक्ति होती है। हम सभी को एकात्मशक्ति के साथ जनकल्याणकारी कार्यों को गति देते रहना है।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 253
Views Last 30 days : 1258
Views This Year : 7068
Total views : 107541
Who's Online : 2
Your IP Address : 216.73.217.31