गर्मियों में कच्चे आम की चटनी और अचार का सेवन तो आपने खूब किया होगा। लेकिन, क्या आपने आम का पना बनाकर पिया है? आम का पना कच्चे आम को उबालकर बनाया जाता है। यह पीने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्त्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। गर्मियों में कच्चे आम का पना पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू से बचाव होता है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है।
इम्यूनिटी मज़बूत करे
गर्मियों में बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण का जोखिम काफी बढ़ जाता है। आम के पना में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसे पीने से शरीर को कई रोगों से लडऩे में मदद मिलती है। इसके सेवन से आप संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं।
लू और डिहाइड्रेशन से बचाए
गर्मियों में पसीना अधिक निकलने की वजह से अक्सर डिहाइड्रेशन की शिकायत होजाती है। आम का पना शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। इसे पीने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे पीने से लू से बचाव होता है।
पाचन संबंधी समस्याएं करे दूर
आम के पने का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पेट की गर्मी को दूर होती है। यह गर्मियों में पेट को ठंडा रखता है। इसमें फाइबर होता है, जो पाचनतंत्र को दुरुस्त रखता है। इसे पीने से पाचनक्रिया बेहतर होती है और पाचन संबंधी समस्याओं से आराम मिलता है।





























Views Today :
Views Last 7 days : 132
Views Last 30 days : 633
Views This Year : 9332
Total views : 109805
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41