नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षय ऊर्जा, व्यापार और रक्षा के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ व्यापक बातचीत की।
पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर होने वाले हमलों और अलगाववादी तत्त्वों की गतिविधियों के संबंध में हमने पहले भी बात की थी और आज भी बात की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के सौहार्दपूर्ण रिश्तों को कोई भी तत्त्व अपने विचारों या एक्शन से आघात पहुंचाए ये हमें स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम ऐसे किसी भी तत्त्व को स्वीकार नहीं करेंगे जो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण और मधुर संबंधों को उनके कार्यों या विचारों से नुकसान पहुंचाता है। पीएम अल्बनीस ने आज मुझे एक बार फिर आश्वासन दिया है कि वे भविष्य में भी ऐसे तत्त्वों के ख़्िाला$फ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
गौरतलब है कि मार्च में, ब्रिस्बेन में एक प्रमुख हिंदू मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा हमला किया गया था। ऑस्ट्रेलिया में दो महीने में हिंदू मंदिरों में तोडफ़ोड़ की यह चौथी घटना थी।




























Views Today : 32
Views Last 7 days : 272
Views Last 30 days : 1287
Views This Year : 7129
Total views : 107602
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23