पटना। पटना में बेखौफ अपराधियों ने शनिवार की दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही के पैर में गोली मार दी। घटना के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। मामला जि़ले के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र का है।
बताया गया कि पटना में रोको-टोको अभियान के दौरान सिपाही को गोली मारी गई है। सिपाही ने बहादुरी का परिचय देते हुए अपराधी को पकड़ भी लिया था, मगर दूसरे अपराधी ने गोली चला दी और फरार हो गए। अपराधियों की बाइक बरामद कर ली गई है, जिसपर फर्जी नंबर प्लेट है।
जानकारी के मुताबिक, काली मंदिर के पास सिपाही राम अवतार और एक अन्य पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पल्सर पर सवार दो युवकों को उन्होंने रोका। दोनों की संदिग्ध गतिविधि के चलते पुलिस ने तलाशी शुरू की और एक युवक को पकड़ लिया।
इसी दौरान दूसरे युवक ने सिपाही के पैर पर गोली चला दी। लहुलूहान हालत में सिपाही राम अवतार सड़क पर ही गिर पड़े। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी बाइक छोड़कर फरार हो गए।
सिपाही राम अवतार को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही के घुटने में गोली लगी है।





























Views Today : 20
Views Last 7 days : 167
Views Last 30 days : 644
Views This Year : 9325
Total views : 109798
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41