नई दिल्ली। रिजर्व बैंक दो हज़ार का नोट सर्कुलेशन से वापस लेगा। यह नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। भारतीय रिजर्व बैंक साल 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है।
आरबीआई ने फिलहाल 30 सितंबर तक 2000 के नोट बैंकों में बदलने या अकाउंट में जमा करने को कहा है।
एक बार में अधिकतम बीस हज़ार रुपए कीमत के नोट ही बदले जाएंगे, लेकिन अकाउंट में इन नोटों को जमा करने पर लिमिट नहीं होगी। अब बैंक 2000 के नोट इश्यू नहीं करेंगे।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 165
Views Last 30 days : 642
Views This Year : 9323
Total views : 109796
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41