शाजापुर। शाजापुर में मक्सी-उज्जैन मार्ग पर बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात लगभग 03:30 बजे बस और ट्राले में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाओं की मौ$के पर ही मौत हो गई, जबकि माँ-बेटी ने अस्पताल में दम तोडा। इस दुर्घटना में 15 से ज़्यादा घायलों को उज्जैन ले जाया गया है। बस माधवगढ़ (जालौन, उत्तरप्रदेश) से अहमदाबाद जा रही थी। मृतक उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे।
मक्सी थाने की पुलिस के अनुसार, उज्जैन-मक्सी रोड पर दोंगता के पास बस और उज्जैन की ओर से आ रहा ट्राला भिड़ गए। राम जानकी पति परमात्मा शरण और मीरा बाई पति गणेश प्रसाद प्रजापति की मौ$के पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित्रा देवी और राधा, दोनों मां-बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ा।



























Views Today : 17
Views Last 7 days : 257
Views Last 30 days : 1272
Views This Year : 7114
Total views : 107587
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23