रीवा। रीवा जिले के बिछिया थाना अंतर्गत सिलपरा के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से गम्भीर रूप से घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल भेजवाया, जहां इमरजेंसी यूनिट में तैनात एसजीएमएच के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिछिया पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सचिन यादव पुत्र रमेश यादव, उम्र 18 वर्ष, निवासी-मडवा थाना गोविंदगढ़ 04 मई, दिन गुरुवार को रीवा शहर किसी कार्य से आया था। वह रात में 08 बजे रीवा-शहडोल मार्ग के रास्ते गोविंदगढ़ की तरफ अकेले बाइक से जा रहा था, कि बिछिया थाने के सिलपरा के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ गया।
टक्कर लगने से युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। दुर्घटना देख आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर दी। जानकारी मिलते ही बिछिया पुलिस घायल युवक को अस्पताल भेजा, लेकिन चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया है। वहीं दूसरी बाइक में सवार युवक सुरक्षित बच गया है।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8