मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जि़ले में सोमवार को देर रात लगी भीषण आग में चार सगी बहनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु की है।
यहां सोमवार देर रात तीन घरों में भीषण आग लग गई। घटना के वक्त सभी लोग सो रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि देर रात किसी एक घर में आग लग गई और सोते हुए लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने रौद्र रूप ले लिया और सुप्तावस्था में चार नाबालिग बहनों की मौत हो गई। चारों एक ही कमरे में सो रहीं थीं। वहीं, आसपास के कमरों में सो रहे आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8