लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में रविवार की सुबह सवा सात बजे गैस का रिसाव होने से 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पाँच महिलाएं, चार पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। साथ ही 12 अन्य लोग बेहोश हो गए। बच्चों की उम्र 10 और 13 साल है। यह हृदयविदारक घटना शहर के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नज़दीक एक इमारत में सुबह 7:15 बजे हुआ।
घटना के बाद मेडिकल, फायर ब्रिगेड, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौ$के पर पहुंचीं और बेहोश हुए लोगों को जि़ला अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन ने इमारत के आसपास एक किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इलाके में किस गैस का रिसाव हुआ और इसकी वजह क्या है? हालांकि, शुरुआती जांच में गैस की बदबू सीवरेज गैस जैसी पाई गई है।
प्रशासनिक अफसरों के मुताबिक लुधियाना के ग्यासपुरा में सुआ रोड पर जिस इमारत से गैस रिसने की बात कही जा रही है, उसका नाम गोयल कोल्ड ड्रिंक्स है। इस इमारत के ऊपरी हिस्से में लोग रहते थे। वहां भी लोगों के बेहोश होने की आशंका है।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 241
Views Last 30 days : 1256
Views This Year : 7098
Total views : 107571
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23