दतिया। नशामुक्त, मांसाहारमुक्त, चरित्रवान्, चेतनावान्, पुरुषार्थी और परोपकारी समाज के निर्माण के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण, सिधवारी बस स्टैंड, दतिया (म.प्र.) में दिनांक 28-29 अप्रैल को आयोजित 24 घंटे के श्री दुर्गाचालीसा पाठ का शुभारम्भ गुरुवर व ‘माँ” के जयकारों के साथ हुआ।
समापन बेला पर उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन के केन्द्रीय महासचिव सिद्धाश्रमरत्न अजय योगभारती जी ने सहज-सरल वाणी में कहा कि ”आप लोग परम सौभाग्यशाली हैं कि 24 घंटे तक अनवरत रूप से माता आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा का गुणगान किया। इस गुणगान में शामिल सभी शिष्यों-भक्तों को सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने अपना पूर्ण आशीर्वाद प्रदान किया है।
परम पूज्य गुरुवर ने सबसे पहले मानवता की सेवा के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन का गठन किया और संगठन के कार्यकर्ताओं ने नि:स्वार्थभाव से समाज के बीच व लोगों के घरों में आरतीक्रमों व श्री दुर्गाचालीसा पाठ के दिव्य कार्यक्रमों और जनजागरण के माध्यम से लाखों-लाख लोगों के जीवन में परिवर्तन लाते हुए उन्हें नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् और चेतनावान् बनाया है। संगठन के प्रयास से आज लाखों-लाख लोग अपने घरों को ‘माँ’ की पवित्र ज्योति से प्रकाशित कर चुके हैं और आज छोटे-छोटे बच्चे भी जय माता की-जय गुरुवर कहते हुए दिखाई देते हैं।
आपने कहा कि ”मानवजीवन में जितनी भी कठिनाईयां हैं, जितने भी कष्ट हैं, उसका मूल कारण नशे-मांस का सेवन व चरित्रहीनता है। अत: जितनी जल्दी हो सके इन बुराईयों को अपने जीवन से निकाल फेंकें, जिससे शान्तिमय जीवन के साथ ही प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो सके हो सके।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् सभी भक्तों ने शक्तिजल और प्रसाद प्राप्त किया।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8