सागर। सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र की आवासीय कॉलोनी में शनिवार को एक मकान में तीन दिन पुराना शव मिला है। मकान से दुर्गंध आने पर मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस के अनुसार दीपक उर्फ मुन्ना पुत्र बैजनाथ सोनी, उम्र 58 साल, आवासीय कॉलोनी, एफ-20 बाघराज वार्ड में रहता था। पड़ोसियों ने उसे पिछले तीन दिनों से नहीं देखा था। साथ ही उसके घर से दुर्गंध आ रही थी। इसी को लेकर पड़ोसियों ने दीपक के भाई हरिनारायण सोनी निवासी बहेरिया को सूचना दी। खबर मिलते ही हरिनारायण मौके पर पहुंचे, जहां देखा तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। जिस पर उन्होंने दीवार तुड़वाकर गेट खोला। अंदर जाकर देखा तो पलंग पर दीपक उर्फ मुन्ना का शव पड़ा हुआ था। घटना सामने आते ही पुलिस को सूचना दी। मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। परिवार वालों ने बताया कि मृतक दीपक अकेला रहता था और आटो रिक्शा चलाकर खुद का पेट पालता था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।



























Views Today : 5
Views Last 7 days : 245
Views Last 30 days : 1260
Views This Year : 7102
Total views : 107575
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23