नई दिल्ली। भारत में पहली बार जलनिकायों की गणना हुई है। इस गणना में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक जलनिकाय हैं। इसके बाद उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और असम हैं, जहाँ देश के कुल जल निकायों का लगभग 63 प्रतिशत है।
गौरतलब है कि इस गणना से भारत के जल संसाधनों की एक व्यापक सूची तैयार हुई है, जिसमें प्राकृतिक और मानवनिर्मित जलनिकाय जैसे तालाब, टैंक, झील और बहुत कुछ शामिल हैं। इस गणना के ज़रिए जलनिकायों के अतिक्रमण पर डेटा एकत्र किया गया।
की गई है 24 लाख से अधिक जलनिकायों की गणना
जलशक्ति मंत्रालय द्वारा देश में लगभग 24 लाख 24 हज़ार 540 जलनिकायों की गणना की गई है, जिनमें से 97.1 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में हैं और केवल 2.9 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में हैं। जलनिकायों की संख्या के मामले में शीर्ष पाँच राज्य पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और असम हैं, जो देश के कुल जलनिकायों का लगभग 63 प्रतिशत हैं।




























Views Today : 16
Views Last 7 days : 256
Views Last 30 days : 1271
Views This Year : 7113
Total views : 107586
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23