सागर। सागर ज़िले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम मसूरबावरी में आकाशीय बिजली गिरने से बाइक सवार पिता-पुत्र चपेट में आ गए। घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर घायल हो गया। घटनाक्रम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भडभड़ टोला निवासी राजकुमार पुत्र चित्र आदिवासी, उम्र 40 साल, अपने बेटे प्रदीप आदिवासी, उम्र 19 साल के साथ बाइक से देवरी बैंक से रुपए निकालने के लिए आया था। बैंक से पैसे निकालने और बाज़ार में काम निपटाने के बाद पिता-पुत्र दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में मसूरबावरी के पास अचानक गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।
इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से राजकुमार आदिवासी की मौ$के पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रदीप आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम करके घटना को जांच में ले लिया है। यह घटना गुरुवार की है और शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया गया।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8