समस्तीपुर। समस्तीपुर में शुक्रवार की रात सड़क हादसा हो गए। जहां ट्रक और ट्रैक्टर के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन रेलकर्मी घायल हो गए। तीनों समस्तीपुर से जनकपुर जा रहे थे। हादसा जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव के पास हुआ। घायलों में समस्तीपुर रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैक मैन उदय चंद्र महतो, दीपक कुमार और गंगा प्रसाद शामिल हैं।
बताया गया कि रेलवे मंडल के जनकपुर में रेलवे अधिकारियों के कार्यक्रम को लेकर तीनों को जनकपुर जाने को कहा गया था। तीनों ट्रैक का सामान आदि लेकर शुक्रवार रात जनकपुर के लिए निकले थे।
इसी दौरान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव के पास दरभंगा की ओर से आ रही ट्रैक्टर से इनके ट्रक की टक्कर हो गई, जिससे ट्रक असंतुलित होकर पास के गड्ढे में पलट गया। इस घटना में तीनों रेलकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बाद में घायल रेलवेकर्मियों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया।




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 127
Views Last 30 days : 829
Views This Year : 8325
Total views : 108798
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7