हिसार। हरियाणा के हिसार में गौ-शाला के चौकीदार के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम सोनू उर्फ योगेश कामरा बताया गया है। सोनू शांति नगर स्थित श्री योग भगवान् कृष्ण कपिला गोशाला में चौकीदारी का काम करता था।
चौकीदारा की हत्या का पता शनिवार की सुबह चला। दरअसल, सुबह जब गोशाला इंचार्ज अनिल कुंडू पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गोशाला का दरवाजा अंदर से बंद है। गेट के अंदर झांका तो सोनू का शव तख्तपोश के नीचे पड़ा देखा। इस पर उन्होंने वार्ड पार्षद भूप सिंह रोहिल्ला व भाजपा नेता भीम सेन मक्कड़ को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गोशाला के पिछले वाले गेट से अंदर दाखिल हुई। यहां शव के साथ कुल्हाड़ी पड़ी मिली।
जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार करके हत्या की गई। मृतक के फरार दो साथियों का पता किया जा रहा है।




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 127
Views Last 30 days : 829
Views This Year : 8325
Total views : 108798
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7