दमोह। दमोह में घर के निर्माण के लिए खुदाई के दौरान एक श्रमिक को चांदी के ब्रिटिश कालीन 240 सिक्के मिले हैं। खुदाई करने वाला श्रमिक इन सिक्कों को लेकर पहले अपने घर पहुंचा, लेकिन उसे पकड़े जाने का डर सताने लगा और वह रात भर नहीं सो पाया, फिर बुधवार की सुबह वह सिक्कों को लेकर कोतवाली थाने पहुंचा। यहां उसने थाना प्रभारी को सिक्के सौंप दिए।
कोतवाली थाना प्रभारी विजय राजपूत ने बताया कि दमोह के बड़ापुरा क्षेत्र में रहने वाले हल्ले अहिरवार ने बुधवार को थाने में लाकर सिक्के सुपुर्द किए हैं। उसका कहना है कि मंगलवार को कालम के लिए गड्ढे खोदते समय उसे एक मटके में सिक्के मिले थे। पहले तो वह घर ले गया, लेकिन बाद में उसे कोतवाली में सुपुर्द कर दिए। पुलिस इस मामले में जगह का निरीक्षण करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।




























Views Today : 5
Views Last 7 days : 263
Views Last 30 days : 1244
Views This Year : 7140
Total views : 107613
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.5