सागर। सागर के रहली थाना क्षेत्र में बायपास मार्ग पर एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में वाहन में सवार मामा-भांजी की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हुए हैं। घटना उस समय हुई जब पटवा परिवार बरमान से नर्मदा स्नान कर वापस घर लौट रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार कलाबाई पटवा, रविशंकर पटवा, विनीता पटवा, अक्षरा पटवा, हरिओम पटवा, महेंद्र पटवा, रुचि पटवा लोडिंग वाहन में सवार होकर बुधवार को बरमान नर्मदा स्नान करने गए थे। जहां स्नान और पूजन करने के बाद परिवार के लोग वाहन में सवार होकर वापस अपने घर शाहपुर लौट रहे थे। तभी बुधवार देर रात रहली बायपास मार्ग पर उपजेल के पास सड़क क्रास कर रहे बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में लोडिंग वाहन अनियंत्रित हुआ और पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को रहली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद 12 वर्षीय भांजी अक्षरा पटवा और 40 वर्षीय मामा हरिओम पटवा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रैफर किया गया है।





























Views Today : 11
Views Last 7 days : 158
Views Last 30 days : 635
Views This Year : 9316
Total views : 109789
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41