बबेरू। महर्षि विद्यापीठ, कन्या इंटर कॉलेज, कमासिन रोड, तह.-बबेरू में तृतीय रविवार को हर्षोल्लास के साथ मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में गुरुवर के जयकारे सुमन सिंह जी और माँ के जयकारे बालगोविन्द राजपूत जी ने लगवाए।
साधनाक्रम एवं दिव्य आरती के पश्चात् उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन के बबेरू तहसील शाखा के अध्यक्ष रामप्रसाद राजपूत जी ने कहा कि हम सभी को नित्यप्रति ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नानादि के पश्चात् माँ की स्तुति, आरती करनी चाहिए, इससे जीवन में आने वाली परेशानियाँ कम होंगी।
संगठन के जि़लाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जी ने उपस्थित भक्तों को परम पूज्य गुरुवरश्री की जनकल्याणकारी विचारधारा पर प्रकाश डाला। टीम प्रमुख केदार राजपूत जी ने भी अपने विचार रखे। अंत से शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 261
Views Last 30 days : 1242
Views This Year : 7138
Total views : 107611
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23