प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के खूंखार अपराधी मा$िफया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब दोनों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था। गोलीबारी की यह घटना धूमनगंज थाना क्षेत्र में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज काल्विन अस्पताल के पास हुई। माफिया की हत्या करने के आरोपियों को पुलिस ने गिर$फ्तार कर लिया है। तीन लोगों ने अतीक और असरफ पर गोलियां चलाईं। इससे पहले अतीक के बेटे अशद अहमद और शूटर गुलाम की गुरुवार को एसटीएफ एनकाउंटर में मौत हो चुकी है। इन्हें शनिवार को ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। अतीक अहमद 17 अप्रेल तक पुलिस रिमांड पर चल रहा था।




























Views Today : 58
Views Last 7 days : 134
Views Last 30 days : 829
Views This Year : 8313
Total views : 108786
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7