सागर। सागर जि़ले के गोपालगंज थानान्तर्गत ग्राम मझगुवां में बुधवार की रात तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में कार के आगे का हिस्सा और बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार पुत्र मन्नू अहिरवार, उम्र 35 वर्ष, निवासी-बरोदा, बुधवार को घर का सामान लेने के लिए सागर आया था। वह रात के समय वापस अपने घर बाइक क्रमांक एमपी 15, एमजेड /9048 पर सवार होकर बरोदा जा रहा था, तभी मझगुवां के पास तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 15, सीसी/ 1511 के चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए रॉग साइड आकर बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे के हिस्से में बाइक धंस गई। वहीं दुर्घटना में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अचेत अवस्था में जि़ला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को दी। खबर मिलते ही देर रात परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए थे। परिवार वालों ने बताया कि राजकुमार घर का सामान लेने के लिए सागर आया था। सामान लेकर घर लौटते समय वह दुर्घटना का शिकार हो गया। कार चालक ने रॉग साइड आकर बाइक को टक्कर मारी है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।





























Views Today : 9
Views Last 7 days : 156
Views Last 30 days : 633
Views This Year : 9314
Total views : 109787
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.216.41