बिजनौर। बिजनौर में हिस्ट्रीशीटर आदित्य राणा उर्फ रवि को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर ढाई लाख का इनाम था। आदित्य पर हत्या, लूट के 43 से ज़्यादा मुकदमे दजऱ् थे। 23 अगस्त 2022 यानी करीब 8 महीने पहले शाहजहांपुर में आदित्य लखनऊ पुलिस की हिरासत से भाग गया था। वह तभी से फरार था।
मंगलवार देर रात स्योहारा थाने के बुढऩपुर में आदित्य की पुलिस से मुठभेड़ हुई। इसमें दोनों तरफ से हुई क्रॉस फायरिंग में 5 पुलिसकर्मी जख्मी हुए, जबकि आदित्य के बाकी साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गए।



























Views Today : 7
Views Last 7 days : 94
Views Last 30 days : 840
Views This Year : 8251
Total views : 108724
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243