शहडोल। शहडोल जि़ले के जैतपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के मेन रोड पर बस ने पैदल जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया। बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। गुरुवार की दोपहर को यह हृदयविदारक घटना घटित हुई।
पुलिस के अनुसार, रसमोहनी से बुढ़ार की ओर मां सिंह वाहिनी ट्रेवल्स की बस (सीजी 16 एच 0501) जा रही थी, तभी सेमरिया गांव के रहने वाले भागीरथी अहिरवार (70) तालाब से अपने घर की ओर आ रहे थे। तेज रफ्तार बस चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बीच सड़क पर ही उनको कुचल दिया।
घटना कारित होते ही चालक ने बस घटनास्थल पर खड़ी कर बस से कूदकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस की डायल हंड्रेड पर दी। सूचना लगते ही डायल हंड्रेड घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी जैतपुर थाने में दी।
मृतक के शव को पीएम के लिए जैतपुर अस्पताल भिजवाने के बाद मौके पर खड़ी बस को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है। पुलिस ने मामले पर बस चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। चालक की पतासाजी की जा रही है।




























Views Today : 5
Views Last 7 days : 152
Views Last 30 days : 629
Views This Year : 9310
Total views : 109783
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.216.41