सागर। मध्यप्रदेश के सागर जि़ले में शुक्रवार को दोपहर बाद अलग-अलग हिस्सों में बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ बारिश हुई। इसी दौरान जैसीनगर और बंडा क्षेत्र में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक मज़दूर झुलस गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हड़ा में मज़दूर सरमन पटेल, उम्र 40 वर्ष और रामप्रसाद पटेल उम्र 55 वर्ष सहित अन्य मज़दूर मसूर फसल की कटाई कर रहे थे। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और रह-रहकर बादलों की गरज-चमक से वातावरण थरथराने लगा। इसी दौरान खेत में आकाशीय बिजली गिरी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सरमन और रामप्रसाद झुलस गए। घटना देखकर खेत में मौज़ूद अन्य मज़दूर तुरंत घायलों को बंडा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान सरवन पटेल ने दमतोड़ दिया। वहीं घायल रामप्रसाद को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। मामले की सूचना पर जैसीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया।
बंडा में एक किसान की मौत
आकाशीय बिजली गिरने की दूसरी घटना जि़ले के बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बुढना में हुई। जहां किसान सुखसिंह लोधी अपने खेत में फसल की कटाई कर रहा था, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया और झुलस गया। घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसान को बंडा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। सूचना पर बंडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर लिया है।



























Views Today : 25
Views Last 7 days : 173
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9305
Total views : 109778
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.79