अनूपपुर। मध्यप्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत अनूपपुर जिले में पहाड़ी क्षेत्र में अफीम की खेती हो रही थी। पुलिस ने जि़ले के अंतिम छोर पर स्थित थाना करनपठार क्षेत्र से गत दिवस 49 हज़ार अफीम के पौधे ज़ब्त किए। इनकी कीमत 16 लाख रुपए बताई जा रही है। खेत से पौधे ज़ब्त कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
बताया गया कि थाना करनपठार के प्रभारी सोने सिंह परस्ते को सूचना मिली थी कि ग्राम गोरा टोला के बाहरी क्षेत्र में ग्राम के ही व्यक्ति इंद्रपाल सिंह के द्वारा खेत में अफीम की खेती की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां अफीम की फसल लहलहा रही थी, जिसे पुलिस ने ज़ब्त कर आरोपी से पूछताछ की, तो आरोपी ने अफीम की फसल की खेती किया जाना स्वीकार किया।
थाना करनपठार के सरई चौकी के अंतर्गत ग्राम गोरा टोला क्षेत्र में यह पौधे ज़ब्त किए गए। भूस्वामी सम्मल सिंह के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है।
सरई चौकी के ग्राम चटूआ में भी अफीम की खेती होने की सूचना पर थाना करन पठार की पुलिस को ग्रामीण दूब सिंह पुत्र भान सिंह के खेत में अवैध रूप से अफीम की फसल मिली। आरोपी ने अफीम के पौधों के साथ अफीम के डोडे इक कर रखे थे। अफीम की फसल एवं टूटे डोडे ज़ब्त करके आरोपी दूब सिंह को गिर$फ्तार कर लिया गया है।
उपरोक्त तीनों प्रकरणों में अफीम, पोस्ता के कुल 48,962 छोटे-बड़े हरे पौधे व डोडे सहित पौधे ज़ब्त हुए हैं।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40