जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में बस्तर के 11 मज़दूरों को बंधक बनाकर उनसे काम कराया जा रहा है। इनमें से बस्तर जि़ले के 5 और बीजापुर जि़ले के 6 मज़दूर शामिल हैं। बंधक बनाए गए मज़दूरों से उनके मोबाइल फोन भी ले लिए गए हैं। साथ ही उनकी पिटाई भी की जा रही है। न तो उन्हें खाना दिया जा रहा है और न ही पैसे दिए जा रहे हैं। घर आने की कहते तो ठेकेदार उन्हें प्रताडि़त करने लगता है।
मालूम हो कि ठेकेदार के चंगुल से भागकर आए एक मज़दूर ने आपबीती बताई है। ठेकेदार के चंगुल से साथियों को छुड़वाने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई है।



























Views Today : 23
Views Last 7 days : 171
Views Last 30 days : 661
Views This Year : 9303
Total views : 109776
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.79