गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में शरीर आसानी से बीमारी का शिकार होजाता है। तापमान में अचानक आए बदलाव के दौरान अगर सेहत के प्रति लापरवाही बरतेंगे, तो बीमारी और संक्रमण की चपेट में आसानी से आ जाएंगे। इस मौसम में वायरल फ्लू, सर्दी-जुकाम, सिर दर्द, थकान, कमज़ोरी, शरीर में दर्द आदि समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए विशेषज्ञों की राय के अनुसार खान-पान में बदलाव की ज़रूरत है।
1. इन खाद्य पदार्थों का करें सेवन
हेल्दी नाश्ता करने से मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। इस मौसम में चाय या कॉफी का अधिक सेवन न करें। ग्रीष्मऋतु में अकुरित अनाज, उपमा, दलिया, जूस, अनार, संतरा आदि का सेवन करें।
2. आधे-आधे घण्टे में पानी पीते रहें
इस मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो सकती है अत: कम से कम आधे-आधे घण्टे में पानी का पीते रहें। शरीर में पानी की कमी होने से घबराहट, जी मिचलाहट, उल्टी, मतली, सिर में दर्द, मांसपेशियों में दर्द आदि की शिकायत हो सकती है। गर्मी के मौसम में नित्यप्रति पाँच से छह लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। नारियल पानी और सौंफ के पानी का भी सेवन कर सकते हैं।
3. ताजा जूस पिएं
गर्मियों में कोल्ड ड्रिक्सि की जगह ताजे जूस का सेवन करना चाहिए। स्मूदी भी पी सकते हैं। ताजे फल और सब्जियों का रस पीने से शरीर को हीट से बचाया जा सकता है। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही थकान महसूस होती है। शरीर को ठंडा रखने के लिए खीरा, ककड़ी, टमाटर, एलोवेरा, संतरा, केला स्मूदी आदि का सेवन कर सकते हैं।
4. मसालेयुक्त भोजन न करें
ग्रीष्मऋतु का आगमन हो चुका है, इसलिए अब मसाले वाले भोजन को खाने से बचें। ऐसी चीजों का सेवन भी न करें जिसकी तासीर गरम हो। इस मौसम में बीमार पडऩे की आशंका अधिक होती है, इसलिए हल्का भोजन करें। ज़्यादा तेल या मिर्च-मसालों का इस्तेमाल न करें।
5. ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें
तापमान बढऩे के साथ लोग ठंडी चीजों का सेवन करने लगते हैं, जिससे तबीयत खराब हो जाती है। इस मौसम में ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें। इस मौसम में बर्फ या बर्फ का पानी भी नहीं पीना चाहिए। ठंडी चीजों का सेवन करने की बजाय ताजा जूस पी सकते हैं। जूस की तासीर ठंडी होती है, इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी और ताजगी बनी रहती है।





























Views Today :
Views Last 7 days : 250
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7065
Total views : 107538
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31