जबलपुर। जबलपुर जि़ले के मझौली थाना के लुहारी गांव में कुछ हमलावरों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रंगपंचमी की देर रात की बताई जा रही है। मझौली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या की इस वारदात को सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर अंजाम दिए जाने की चर्चा है।
पुलिस के अनुसार, कंचन यादव, उम्र 50 वर्ष, भारतीय जनता पार्टी में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जि़ला कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष थे। वह रंगपंचमी के मौके पर रविवार की रात लुहारी गांव में कुछ लोगों से मिलने गए हुए थे और वहाँ से वह जब अपने घर के लिए कार से रवाना हुए, तभी रास्ते में 10 से 12 अज्ञात हमलावरों ने सामने से आकर गाड़ी रुकवाई और फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में कार में सवार कंचन यादव के सीने और कमर में गोलियां लग गई। आनन-फानन में कंचन को इलाज के लिए जबलपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



























Views Today : 21
Views Last 7 days : 169
Views Last 30 days : 659
Views This Year : 9301
Total views : 109774
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165