हापुड़। हापुड़ में बुधवार की सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, डेढ़ साल की बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। दरअसल, कार का टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े कैंटर में जा घुसी। तभी पीछे से आ रहे एक और कैंटर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के पास हुआ। हादसे में कार सवार दो युवक, एक महिला और चारवर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर घायल बच्ची को अस्पताल भेजा।





























Views Today : 18
Views Last 7 days : 283
Views Last 30 days : 865
Views This Year : 3359
Total views : 103832
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139