संकल्प शक्ति। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 मार्च 2023 को ऋषिवर सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के पिताश्री पूज्य दण्डी संन्यासी स्वामी श्री रामप्रसाद आश्रम जी महाराज के महासमाधि में लीन होने की 16वीं पुण्यतिथि, सिद्धाश्रम सरिता के तीर पर स्थित उनके समाधिस्थल पर मनाई जायेगी।
इस पुण्य अवसर पर सद्गुरुदेव जी महाराज प्रात:काल 09 बजे समाधिस्थल पहुँचेंगे और स्वामी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करके पूजन-अर्चन करेंगे।
स्वामी जी 01 मार्च 2007 को महासमाधि में हुए लीन
ज्ञातव्य है कि परम पूज्य दण्डी संन्यासी स्वामी श्री रामप्रसाद आश्रम जी महाराज ने 01 मार्च 2007, दिन-गुरुवार, फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी, पुष्यनक्षत्र, प्रदोष व्रत के अतिमहत्त्वपूर्ण दिन पर ब्रह्ममुहूर्त में प्रात: 04 बजे ध्यान की अवस्था में अपने स्थूल शरीर का त्याग करके सूक्ष्म सिद्धजगत् में स्थान प्राप्त किया। तबसे हर वर्ष स्वामी जी की पुण्यतिथि उल्लास-उमंग से मनाई जाती है।



























Views Today : 18
Views Last 7 days : 166
Views Last 30 days : 656
Views This Year : 9298
Total views : 109771
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165