पपीता खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को ज़रूरी पोषकतत्त्व मिलते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने और फिट रखने में बहुत उपयोगी माने जाते हैं। पपीते में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। सिर्फ पपीता ही नहीं इसकी पत्तियां भी अनेक औषधीय गुणों से युक्त होती हैं। बुखार, टायफाइड आदि की परेशानी में पपीते की पत्तियों का रस बहुत उपयोगी होता है। वैस तो पपीते में फाइबर, विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, लेकिन $गलत तरीके से इसका सेवन शरीर के लिए बहुत नु$कसानदायक होता है। सुबह के समय खाली पेट पपीते का सेवन करना सेहत के लिए नु$कसानदायक हो सकता है। कुछ समस्याओं में पपीते का सेवन बहुत नुकसानदायक माना जाता है।
खाली पेट पपीता खाने के नुकसान
पपीते में पपैन और काइमोपैन जैसे तत्त्व पाए जाते हैं, अत: पपीते का अधिक सेवन शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। पपैन की वजह से आपको
कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों के लिए सुबह के समय पपीता खाना बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसकी वजह से पाचन से जुड़ी परेशानियां, पेट दर्द और प्रेगनेंसी में गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है।
1. सांस से जुड़ी परेशानियाँ
सुबह खाली पेट पपीता खाने से कुछ लोगों को पपैन की वजह से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके कारण आपको सांस लेने में परेशानी और घबराहट की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ऐसे लोग जो पहले से ही अस्थमा और सांस से जुड़ी बीमारियों के शिकार हैं, उन्हें खाली पेट पपीता खाने से बचना चाहिए।
2. प्रेगनेंसी में नुकसानदायक
प्रेगनेंसी के दौरान खाली पेट पपीता खाने से गर्भपात का ख़्ातरा रहता है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि कच्चा पपीता खाने की वजह से आपको प्रेगनेंसी में कई परेशानियां हो सकती हैं। इसीलिए प्रेगनेंसी में पपीता खाने से बचने की सलाह दी जाती है।
3. एलर्जी का ख़्ातरा
पपीते में लेटेक्स की मात्रा पायी जाती है, इसका सेवन सुबह के समय करने से आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है। कच्चे पपीते में लेटेक्स की मात्रा अधिक होती है। ऐसे लोग जिन्हें एलर्जी की समस्या है उन्हें कच्चा या पका पपीता सुबह के समय नही खाना चाहिए।
4. कम हो सकता है ब्लड शुगर
सुबह के समय खाली पेट पपीता खाने से आपका ब्लड शुगर कम हो सकता है। ऐसे लोग जो पहले से लो ब्लड शुगर की समस्या या ब्लड प्रेशर की परेशानी से ग्रसित हैं, उन्हें सुबह के समय पपीता खाने से बचना चाहिए।
5. पेट से जुड़ी परेशानियाँ
सुबह के समय खाली पेट पपीता खाने से आपको पेट फूलने, मतली और पेट ऐंठन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे लोग जो ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और अस्थमा जैसी समस्या से पीडि़त हैं, उन्हें पपीता खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। पपीते में मौज़ूद लेटेक्स और पपैन के कारण आपको एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। सुबह पपीता खाने के बाद अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी होती है, तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40