रीवा। रीवा जि़ले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत सौर गांव में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात 11.30 बजे किसान 100 मीटर दूर खेत की ओर मवेशी देखने गया था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर रौंद दिया। रातभर किसान सड़क के किनारे पड़ा रहा।
गुरुवार की सुबह 06 बजे सड़क के किनारे लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही शव को रखकर चक्काजाम कर दिया। बवाल की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी।
पुलिस के अनुसार, लालगांव-बैकुंठपुर रोड स्थित सौर गांव के पास सड़क के किनारे भीमसेन यादव पुत्र स्वर्गीय गोपाल यादव 55 वर्ष की लाश मिली है। मृतक सौर गांव का रहने वाला है। वह रात में घर से 100 मीटर दूर खेत की रखवाली करने गया था। चर्चा है कि किसान मवेशी को खदेड़ रहा था। इसी बीच किसी वाहन ने टक्कर मार दी।




























Views Today : 17
Views Last 7 days : 165
Views Last 30 days : 655
Views This Year : 9297
Total views : 109770
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165