नई दिल्ली। एयर एशिया (इंडिया) लिमिटेड पर नियमों का उल्लंघन करने के मामले में विमानन नियामक डीजीसीए ने 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डीजीसीए का कहना है कि एयर एशिया ने पायलटों की ट्रेनिंग में चूक की और पायलट प्रोफिशिएंसी रेटिंग चेक में ज़रूरी अभ्यास नहीं किया है। इससे डीजीसीए नियमों का उल्लंघन हुआ।
एयरलाइन के प्रशिक्षण प्रमुख को डीजीसीए के द्वारा जारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के लिए तीन महीने के लिए उनके पद से हटा दिया गया था। इसके अलावा आठ नामित परीक्षकों पर तीन-तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
सभी परीक्षकों को नोटिस
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने संबंधित प्रबंधक, प्रशिक्षण प्रमुख और एयर एशिया के सभी नामित परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे पूछा गया है कि नियामक दायित्वों के निरीक्षण की कमी के लिए उनके ख़्िाला$फ प्रवर्तन कार्रवाई क्यों न की जाए। इससे पहले इन लोगों के लिखित जवाबों की जांच की गई और उसके आधार पर कार्रवाई की गई।





























Views Today : 13
Views Last 7 days : 161
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 9293
Total views : 109766
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165