संकल्प शक्ति। अवैध शराब को ज़ब्त करवाने की दिशा में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता सतत संलग्न हैं साथ ही आरोपियों एवं संलग्न वाहनों के विरुद्ध $कानूनी कार्यवाही भी करवाई जा रही है।
इसी क्रम में, दमोह जि़ले के पथरिया थानान्तर्गत दिनांक 06 फरवरी को अपराह्न 2:30 बजे लोहारो की पुलिया के पास 75 पाव देशी मसाला और 10 पाव देशी प्लेन शराब पकड़ी गई। आरोपी विनय पटेल पुत्र बिनोद पटेल, निवासी-पथरिया, बिना नम्बर की सिटी हंड्रेड मोटरसाइकिल से शराब लेजा रहा था।
दिनांक 07 $फरवरी को रात्रि 07-00 बजे दमोह जि़ले के हिण्डोरिया थाने की चौकी बांदकपुर अन्तर्गत ग्राम-पिपरिया टिकरी के पास 100 पाव देशी मसाला शराब पकड़ी गई। आरोपी राजेन्द्र तिवारी और भरत राजपूत, डी डीलक्स मोटरसाइकिल से शराब लेजा रहे थे।





























Views Today : 13
Views Last 7 days : 161
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 9293
Total views : 109766
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165