नई दिल्ली। संसद में गुरुवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने एक लिखित सवाल के जवाब में जानकारी दी है कि पधानमंत्री ने पाँच साल में 21 विदेश यात्राएं कीं हैं। 2019 से राष्ट्रपति के दौरे के लिए 6,24,31,424 रुपए, प्रधानमंत्री के दौरे के लिए 22,76,76,934 रुपए और विदेशमंत्री के दौरे के लिए 20,87,01,475 रुपए की राशि खर्च की गई है।
केंद्र सरकार के माध्यम से 2019 के बाद अब तक हुई प्रधानमंत्री की यात्रा और दूसरे देशों से आए विदेशी मेहमानों की जानकारी साझा की गई है। राष्ट्रपति ने 2019 से अब तक विदेश की आठ यात्राएं कीं, जिन पर 6.24 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च हुई। 2019 से अब तक राष्ट्रपति ने आठ विदेश यात्राएं कीं, वहीं प्रधानमंत्री ने 21 और विदेशमंत्री एस जयशंकर ने 86 विदेश यात्राएं कीं।
2019 के बाद से, प्रधानमंत्री ने तीन बार जापान, दो बार अमेरिका और एक बार संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की। जिन देशों में प्रधानमंत्री ने यात्राएं कीं उनमें कोरिया, मालदीव और श्रीलंका, किर्गिस्तान, जापान, भूटान, फ्रांस, बहरीन, यूएई, रूस, सऊदी अरब, थाईलैंड, ब्राजील, इटली समेत अन्य प्रमुख देश शामिल थे।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 156
Views Last 30 days : 646
Views This Year : 9288
Total views : 109761
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165