जबलपुर। जबलपुर में एमआर की जॉब करने वाली महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को विजय नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सुमित गुप्ता है, जो महाराष्ट्र के औरंगाबाद का रहने वाला है। आरोपी ने महिला से मेट्रोमोनियल साइट में पहले दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उससे दोस्ती बढ़ाई। बाद में महिला से शारीरिक संबंध भी बनाए और उससे करीब दस लाख रुपए भी ठग लिए।
दवा व्यवसाय में काम करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसकी एक बेटी है। एमआर के जॉब में परिवार अच्छा चल रहा था। इस बीच मेट्रोमोनियल साइट में महाराष्ट्र औरंगाबाद निवासी सुमित गुप्ता से उसकी दोस्ती हुई। दोनों ने एक दूसरे से मोबाई नंबर लिया और इसके बाद इनकी बातें होने लगी। सुमित ने महिला को शादी का ऑफर किया तो वह तैयार हो गई। इसके बाद सुमित हर एक दो माह में जबलपुर आने लगा और किसी ना किसी बहाने से उससे रुपए लेने लगा। आरोपी ने महिला से कहा कि जल्द ही हम लोग शादी कर लेंगे। सुमित पर विश्वास करते हुए महिला ने थोड़ा-थोड़ा कर उसे दस लाख रुपए दे दिए, इस बीच कई बार सुमित ने महिला के साथ शारीरिक सम्बन्ध भी बनाए।
पुलिस के अनुसार, पीडि़त महिला का इस बीच एक्सीडेंट हो गया और उसकी बोन कालर टूट गई। महिला ने सुमित गप्ता को फोन लगाकर बुधवार को अस्पताल में बुलाया था। महाराष्ट्र से जबलपुर आने के बाद जब सुमित गुप्ता एक होटल में रुका था, उसी दौरान पुलिस को भनक लगी कि सुमित गुप्ता जबलपुर आया है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को होटल से गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ धारा 376, 377, 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि महिला ने कुछ दिन पहले आकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि सुमित ने उसे शादी का झांसा देते हुए कहा था कि उसका पत्नी से तलाक होने वाला है, इसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। महिला ने बताया कि सुमित ने अपनी बातों में फंसाकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 641
Views This Year : 9283
Total views : 109756
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165