रीवा। रीवा जि़ले के नईगढ़ी थाना अंतर्गत बहुती जलप्रपात में तीन सगी बहनों के साथ छेडख़ानी करने वाला पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार हो गया है। बताया गया कि 15 दिन पहले बहुती फॉल के नीचे तीन बहनें दोस्तों के साथ बाबा के मंदिर गई थी। दर्शन पूजन के बाद सीढ़ी चढ़ते समय पांच बदमाशों ने तीनों बहनों के साथ छेडख़ानी की। साथ ही दोस्तों को जमकर पीटा था।
वारदात के बाद पहुंची नईगढ़ी पुलिस ने लड़कियों से बयान लेकर प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद 4 आरोपियों को गिर$फ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि एक आरोपी 15 दिन से पुलिस को छका रहा था। जिसको मुखबिर की मदद से एक रिश्तेदार के घर से गिर$फ्तार कर लिया गया है। थाने में कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद आरोपी को अदालत के सामने पेश किया गया, जहाँ से उसे भी जेल भेज दिया गया है।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 641
Views This Year : 9283
Total views : 109756
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165