जम्मू। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जि़ले में पडऩे वाले पोहू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच रविवार को हुए मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हो गए। आतंकियों के खिलाफ आपरेशन लगातार जारी है। जानकारी मिली है कि मारे गए आतंकियों में द रजिस्टेंस फ्रंट के स्वयंभू डिप्टी आपरेशनल कमांडर आरिफ हजार और उसके दो अन्य साथी शामिल हैं। आरिफ श्रीनगर में पुलिस इंस्पेक्टर परवेज और सब इंस्पेक्टर अरशिद डाउनटाउन में मोबाइल दुकानदारकी हत्या में भी पुलिस को वांछित था।
सुरक्षा बलों ने आसपास के लोगों को पहले वहां से सुरक्षित हटाया और फिर आतंकियों पर कड़ा प्रहार किया गया। कुछ ही देर में दो आतंकियों को मार गिराया गया। उसके बाद फिर कुछ देर में एक और आतंकी को ढेर कर दिया गया।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 202
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9255
Total views : 109728
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.227.167