जबेरा, बिनोद सिंह। भाट खमरिया और कलहरा के बीच बुढिय़ा नाला में हो रहे पुल निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
बताया गया कि गत दिवस हो रहे पुल निर्माण कार्य का जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. सुजान सिंह जी ने भाट खमरिया गांव के वरिष्ठ नागरिकों के साथ निरीक्षण किया और पाया कि शुरुआत से ही कच्ची नीव रखी जा रही ह,ै जहां पर अच्छी क्वालिटी का कंक्रीट लगाना चाहिए था, वहां पर घटिया सामग्री के साथ बड़े-बड़े बोल्डर डालकर कार्य कराया जा रहा है।
ग्रामवासियों ने कहा कि घटिया निर्माण से पुल कभी भी ध्वस्त हो सकता है, अत: घटिया निर्माण कार्य में रोक लगाई जाकर गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग पुल निर्माण में हो।
जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए, जिससे घटिया निर्माण कार्यों पर रोक लग सके।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40