रादौर (हरियाणा)। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से हर माह की भाँति इस माह भी तीसरे रविवार को पंजाबी धर्मशाला, मेन बज़ार, रादौर मे महाआरतीक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारम्भ में ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे लगवाए गए।
समापन बेला पर भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र मेहता जी ने कहा कि हमें नशामुक्त, मांसाहारमुक्त व चरित्रवानों का जीवन जीते हुए धर्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा और मानवता की सेवा जैसे मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन करते रहना है और सरकार से अपेक्षा है कि नशे के व्यापार को बंद करे, तभी अपराधों और दुर्घटनाओं में विराम लगेगा। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेन्द्र भटली ने कहा कि किसी भी स्थिति-परिस्थति में धर्म, धैर्य और पुरुषार्थ का त्याग न करें।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् सभी भक्तों ने शक्तिजल ओर प्रसाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन दीवानचन्द मंधार जी ने किया।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 173
Views Last 30 days : 662
Views This Year : 9276
Total views : 109749
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8