नई दिल्ली। भारत के मिजोरम से सटी सीमा पर म्यांमार सेना ने विद्रोही-संगठनों के कैंप पर एयर स्ट्राइक की है। इस हमले में म्यांमार के विद्रोही संगठनों से जुड़े कुछ लोगों के हताहत होने की खबर है। हालांकि, भारत की सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने साफ कर दिया है कि इस एयर-स्ट्राइक से भारत की सीमा में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
मंगलवार को मिजोरम से लगी भारत की सीमा पर एक प्रमुख विद्रोही शिविर पर म्यांमार सेना ने बमबारी की। एयर स्ट्राइक के चलते शिविर के करीब राज्य के चम्फाई जिले के इलाकों में भय और दहशत फैल गई। एयर स्ट्राइक के दौरान कम से कम एक गोला भारत की ओर गिरा। चम्फाई जिले के एक अधिकारी के अनुसार कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सीमा के पास एक नदी तट पर एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।





























Views Today : 19
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 866
Views This Year : 3360
Total views : 103833
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139