अनूपपुर। चचाई थाना अंतर्गत कब्रिस्तान मोड़ के पास एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जि़ला अस्पताल भेजा।
बताया गया कि राजू बैगा पुत्र स्व.रामप्रसाद बैगा (30), निवासी-लेदरा जि़ला-शहडोल का रहने वाला है। राजू कैल्होरी रोड स्थित शारदा मंदिर के पास एक झोपड़ी बनाकर रहता था। वह धनपुरी मे लकड़ी के सामान बनाने वाली कंपनी में काम करता था। रोज की तरह वह काम करने गाना सुनते हुए धनपुरी जा रहा था। नेशनल हाईवे पर कब्रिस्तान मोड के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक की टक्कर पेड़ से इतनी जबरदस्त थी कि राजू के मौके पर ही मौत हो गई।




























Views Today : 54
Views Last 7 days : 130
Views Last 30 days : 825
Views This Year : 8309
Total views : 108782
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243