पैलानी, बाँदा। हर माह की भांति इस माह भी द्वितीय रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में तह.पैलानी, जि़ला-बाँदा में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। सर्वप्रथम गुरुवर के जयकारे बहन पूजा कश्यप जी और मातेश्वरी जगदम्बे जी के जयकारे बहन मुस्कान जी ने लगवाए।
समापन बेला पर टीम प्रमुख संतोष नामदेव जी ने कहा कि हमें परम पूज्य गुरुवरश्री की जनकल्याणकारी विचारधारा पर चलते हुए नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन जीते हुए समाज को भी इसी ओर बढ़ाना है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़लाध्यक्ष पवन कुमार सोनी जी ने कहा कि चारोंओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है, भोलीभाली जनता का शोषण किया जा रहा है, कोई धर्म के नाम से लूट रहा है, तो कोई राजनीति के नाम पर लूट मचाए हुए है। पंडोखर बाबा जैसे सैकड़ों पर्चा बनाने वाले जगह-जगह पर कुकुरमुत्ता की तरह उपजकर भोलीभाली जनता को लूट रहे हैं। भगवती मानव कल्याण संगठन इन अन्यायी-अधर्मियों विरुद्ध एक अभियान छेड़ चुका है और वह दिन दूर नहीं, जब ऐसे लुटेरों को अपनी दुकान बन्द करनी पड़ेगी। संगठन के जि़लाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गौर जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में आए हुए सभी भक्तों के प्रति संगठन के तहसील शाखा के अध्यक्ष महेंद्रनाथ मिश्रा जी ने आभार जताया। पश्चात् शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।



























Views Today : 55
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 826
Views This Year : 8310
Total views : 108783
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243